ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 70 एसपी कावेंद्र सिंह सागर का अभिनंदन- गंगाशहर नागरिक परिषद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20241016 223014 एसपी कावेंद्र सिंह सागर का अभिनंदन- गंगाशहर नागरिक परिषद Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के उपनगर गंगाशहर निवासियों की संस्था गंगाशहर नागरिक परिषद द्वारा बुधवार को जिले में आए नए एसपी कावेंद्र सिंह सागर का अभिनंदन किया गया। अभिनंदन स्वरुप एसपी को साफा पहनाया गया वहीं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदित किया गया।

अभिनंदन करने वालों मेें कन्हैयालाल बोथरा, मोहन सुराणा, सम्पत दूग्गड़ व महेंद्र मौजूद रहे। अभिनंदन पश्चात् गंगाशहर यातायात की समुचित व्यवस्था को लेकर आवश्यक कारगर कार्यवाही कराने को लेकर भी चर्चा की गयी।


बोथरा व अन्य परिषद से जुड़े लोगों ने एसपी को बताया कि गंगाशहर में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता व विस्तार के लिए गंगाशहर राजकीय चिकित्सालय को सन् 2006 से परिषद अस्पताल को गोद लेकर लगातार 18 वर्षों से इसके विकास में महत्वपूर्ण योगदान परिषद कर रही है। 60 वर्ष पुराने जर्जर अस्पताल में आवश्यकता के अनुरुप नवनिर्माण व नवीनीकरण का कार्य करवाया गया है। भीनासर, सुजानदेसर आदि से आने-जाने का चौराहा होने व इसके आस-पास गाड़े, टैक्सियों व अतिक्रमणों के चलते यहां यातायात की बहुत असुविधा रहती है। चौराहे पर भी लगातार जाम लगा रहता है। अस्पताल में हजारों रोगियों के आवागमन व एम्बूलेंस आदि के आने-जाने में भी बड़ी दिक्कत आती है। अत: अस्पताल के इर्द-गिर्द क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त करने व गाड़ों व टैक्सियों आदि के लिए अन्य वैकल्पिक व्यवस्था कर इन्हें स्थानांतरित करना आवश्यक है। बोथरा व सुराणा ने एसपी से अस्पताल परिसर का अवलोकन करने के साथ-साथ यातायात आदि की समुचित व्यवस्था हेतू आवश्यक कार्यवाही करने की मांग के साथ ट्रेफिक पुलिस की भी नियमित व्यवस्था कराने की बात कही। साथ ही उपनगर गंगाशहर में नोखा रोड़ पर दोनों बस स्टैण्ड के पास ट्रेफिक की बहुत असुविधा रहती है यहां यात्रियों को चढ़ाने-उतारने के लिए बसों की मुख्य रोड़ पर ही खड़े हो जाने से यातायात बाधित होता है व दुर्घटना की आशंका भी रहती है। वर्तमान में हर व्यक्ति मुंह ढककर चलता है व आमतौर पर ऐसे व्यक्ति बदमाशी करते हैं अत: इस तरह मुंह ढककर चलने वाले व्यक्तियों व लड़कों को पाबंद किया जावे।


Share This News