ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241016 183959 द ग्रेट खली और अभिनेता गुलशन ग्रोवर 9 को बीकानेर आएंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20241016 181800 द ग्रेट खली और अभिनेता गुलशन ग्रोवर 9 को बीकानेर आएंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सीडब्लूई फाइट को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जीनोवा सोलर की ओर से बीकानेर के खाजूवाला तहसील में 9 नवम्बर को लाइव फाइट का आयोजन किया जा रहा है। दूसरी बार होने वाले इस आयोजन में डब्लू डब्लू ई रेस्लर दलीप सिंह राणा द ग्रेट खली और सिने अभिनेता गुलशन ग्रोवर बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। पत्रकारों को जानकारी देते हुए जीनोवा सोलर के राजस्थान सेल्स हेड युनुस खान ने बताया कि कार्यक्रम में देश के ख्यातनाम सिंगर हरजीत हरमन व अजय हुड्डा भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेेंगे। जो लाइव फाइट के बाद अपनी प्रस्तुतियां भी देंगे। इस मौके पर सीडब्लूई के पन्द्रह फाइटर लाइव फाइट करेंगे। इस दौरान जीनोवा सोलर उपभोक्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस प्रकार का इवेन्ट 2021 में किया जा चुका है। उस आयोजन में भी द ग्रेट खली बतौर अतिथि मौजूद रहे थे।


पोस्टर का किया विमोचन
खाजूवाला में होने वाले इस दूसरे आयोजन के पोस्टर का विमोचन जीनोवा सोलर के राजस्थान सेल्स हेड युनुस खान के साथ शौकत अली, रफीक खान, प्रभू सैन, ओम सियाग ,विनय हर्ष, सुरेन्द्र गोदारा, रवि सियाग, राधेश्याम भांभू, विकास चौधरी, सांवतराम कूकणा आदि ने किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका तीसरा संस्करण बीकानेर शहर में आयोजित करवाया जाएगा।


Share This News