ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
punrasarbaba पूनरासर में होगा भगवान श्री राम का राज्याभिषेक, हनुमानजी का महारुद्राभिषेक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज श्रीपूनरासर। श्री राम भक्त हनुमान सेवा समिति द्वारा दशहरे पर श्रीपूनरासर धाम में राम का राज्याभिषेक एवं रामभक्त पूनरासर हनुमान का महारुद्राभिषेक, हवन ,महाज्योत एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा। श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति के बंशीलाल व्यास (लालजी) ने जानकारी देते हुए कहा कि पण्डित श्री नथमल जी पुरोहित, श्री श्री 108 श्रीधर जी महाराज के सानिध्य में 12 अक्टूबर 2024 को दशहरे के अवसर पर पूनरासर धाम में राम भक्त हनुमान का रूद्राभिषेक एव महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा। यात्रा के लिए 11 अक्टूबर 2024 सांय 7 बजे से बसों की रवानगी शिव प्लाजा पुराने बस स्टेण्ड से श्री पूनरासर धाम के लिए होगी।

कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास,श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत उपस्थित रहेंगे। पूनरासर हनुमान के महारुद्राभिषेक कार्यक्रम से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रवानगी 11 अक्टूबर को होगी, पूनरासर धाम में श्रीराम भक्त हनुमान का रुद्राभिषेक, महाज्योत एवं महाप्रसादी 12 अक्टूबर को होगी।

पूनरासर धाम में होने वाले इस भव्य महारुद्राभिषेक कार्यक्रम की तैयारी में रतन लाल जी बोथरा, महावीर बोथरा, विनोद व्यास, गिरिराज हर्ष पण्डित जय किशन पुरोहित, भैरुरतन पुरोहित, चैना महाराज, कैलाश ओझा, रोशन बोथरा,अजय ओझा, हर्षवर्द्धन व्यास,यशवर्द्धन व्यास, संजय कुमार हर्ष जुटे रहें। 


Share This News