ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 79 कोटगेट सांखला रेल फाटक पर गांधीगिरी प्रदर्शन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240918 185743 कोटगेट सांखला रेल फाटक पर गांधीगिरी प्रदर्शन Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240918 185707 कोटगेट सांखला रेल फाटक पर गांधीगिरी प्रदर्शन Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के मुख्य बाजार में रेल फ़ाटकों की समस्याओं को लेकर सांखला रेल फाटक पर शहर वासियों ने लामबंद होकर गांधीगिरी प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और इसके लिए केक भी काटा गया और उसके बाद जनता की ओर से रेल फ़ाटकों की समस्या के निस्तारण के लिए प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखो अभियान की शुरुआत की गई।

आमजन रेलवे फटकों की नासूर बनी समस्या के समाधान हेतु प्रधानमंत्री को इस समस्या को जल्द से जल्द सुधारने हेतु आमजन द्वारा पत्र भरवाए गए। रेल फाटको की समस्या का निराकरण नहीं हो पाने से आमजन में काफी आक्रोश था की कब हमारे बीकानेर वासियों को इससे निजात मिल पाएगी।

सुरेश गहलोत, पन्नालाल सांखला, राजकुमार भाटिया, जगदीश सांखला, प्रेम सांखला, कमल व्यास, वाई.के. शर्मा, विनोद पांडे, सुरेश शर्मा, जे.पी वर्मा, राकेश शर्मा, भवानी शंकर गहलोत, नरेंद्र नाथ पारीक आदि सभी ने मिलकर इस समस्या का निराकरण हेतु आमजन से पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखवाए। इस दौरान मोजीज लोगों ने कहा कि जब तक बीकानेर की आम जनता प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखो अभियान में शामिल नहीं होगी तब तक इसका निस्तारण संभव नहीं है। इसलिए जनता को एकजुट होना चाहिए। जनता को अब नेताओं के भरोसे नहीं रहना चाहिए। जनता यदि जागरूक होकर सड़कों पर उतरेगी तो रेल फ़ाटकों की समस्या का तुरंत निर्धारण हो जाएगा।


Share This News