ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 80 कांग्रेस का प्रदर्शन 20 सितंबर को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीराहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे बीकानेर शहर देहात
द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 20 सितंबर 2024 को बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस कमेटी का विरोध प्रदर्शन रखा गया है।
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार के मंत्री और सांसद लगातार विपक्ष के नेता वरिष्ठ कांग्रेसी श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे है इसको लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन के निर्देश दिए है।

इसी कड़ी में बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस पार्टी का संयुक्त विरोध प्रदर्शन जिला कलैक्टर कार्यालय के आगे 20 सितंबर 2024 को सुबह 11 बजे रखा गया है सभी कांग्रेसजन गंगा थियेटर के आगे एकत्र होंगे वहा से जिला कलेक्टर कार्यालय जायेंगे।

संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया की बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत बिसनाराम सियाग के नेतृत्व में सम्पन्न होने वाले इस कार्यक्रम में जिले से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा 2024 के प्रत्याशी, विधानसभा 2023 के विधायक विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, नगर निगम एवम निकाय के अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष,जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, जिले में रहने वाले प्रदेश के अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले में अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य, पार्षद और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सदस्य शामिल होंगे।


Share This News