ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 45 विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240819 WA0351 विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज । बीकानेर की फोटोग्राफी से संबंधित संस्था एसोसिएशन ऑफ प्रेस एंड प्रोफेशनल फोटॉग्राफर्स ऑफ़ इंडिया ने आज अपने कार्यालय हेड पोस्ट ऑफिस के पास विश्व फोटोग्राफी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नौशाद अली ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया । इसके पश्चात समारोह के अंतर्गत सभी प्रेस एवं प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स ने केक काटकर एवं एक दूसरे को केक खिलाकर इस दिवस को सार्थकता प्रदान करते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की ।

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अशोक अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा आगामी दिनों में एक वृहद स्तर पर कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जो कि यहां के सभी फोटोग्राफर्स के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी, इस कार्यशाला में फोटोग्राफी से संबंधित आधुनिकीकरण के बारे में प्रस्तुति व कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी जिसमें विभिन्न कंपनियों के उत्पादकों एवं विक्रेताओं को बुलाकर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा ।


इस अवसर पर संस्था के संरक्षक प्रदीप सिंह चौहान सक्रिय कार्यकर्ताओं के रूप में राकेश शर्मा, विक्रम जागरवाल अजीज भुट्टा, धीरज जोशी, अमितअग्रवाल यादवेंद्र व्यास एवम् गणेश इत्यादि उपस्थित रहे ।


Share This News