ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240716 WA0224 अभियंता को नोटिस देने के निर्देश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

सीलवा की 40 प्रतिशत ढाणियां जल जीवन मिशन कनेक्शन से वंचित, जनसुनवाई के दौरान एडीएम (प्रशासन) ने
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीणा ने मंगलवार देर रात सीलवा में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने इनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सीलवा पंचायत के एक गांव में पेयजल की समस्या को गंभीरता से लिया और कहा कि पीने के पानी को लेकर कोई परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

पशुओं के पीने के लिए खेलियों में पानी डलवाने के प्रस्ताव बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि पशुधन को पेयजल उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। पशुपालन अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। ग्राम पंचायत की 40 प्रतिशत ढाणियां पेयजल कनेक्शन से वंचित होने को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जल जीवन मिशन के संबंधित अभियंता के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में गति लाई जाए। यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें किसी स्तर पर दिलाए बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Share This News