ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 69 चोरियों पर नहीं अंकुश, बिफरे भाजपा नेता, पुलिसकर्मी निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

hadla चोरियों पर नहीं अंकुश, बिफरे भाजपा नेता, पुलिसकर्मी निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराध ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। घरों में चोरियां होने के साथ ही मोबाइल व चैन स्नैचिंग की वारदातें हो रही है। बढ़ती चोरियों पर अंकुश नहीं लगने तथा पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने से नाराज भाजपा पदाधिकारी व पार्षद ने थाने में ही धरना दे दिया। 

लगभग नौ घंटे चली गहमागहमी के बीच इस बीच एक पुलिसकर्मी के कमेंट ने आग में घी का काम किया। मुख्य मुद्दे के साथ ही पुलिसकर्मी का व्यवहार बड़ा मुद्दा बन गया। बाद में एसपी तेजस्वनी गौतम ने पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया तब जाकर मामला शांत हुआ। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता श्याम सिंह हाडलां बीछवाल थाने अपनी पार्षद पत्नी लक्ष्मीकंवर के साथ इस बात पर नाराजगी जताने गये। क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही है। उनका कहना था कि दो-तीन मामलों में चोरी के सीसीटीवी फुटेज, चोरी करने वालों के नाम, पते, फोटो सहित पुलिस के दो दिये इसके बावजूद चोरों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं परिवादी को बुलाकर थाने में बिठाया जा रहा है।

हाडला को लगा कि इतना सब करने के बाद भी पुलिस नजरअंदाजी कर रही है तो तैश में आ गये। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने उनके सामने ही ‘जाति और गांव को लेकर बुरा कमेंट कर दिया। ऐसे में हाडला बिफर गये। पार्षद पत्नी लक्ष्मीकंवर के साथ थाने में ही धरने पर बैठ गये। इसके बाद एसपी तक पहुंची तो मौके पर डीएसपी से लेकर एडिशनल एसपी तक को भेजा।

हाडला इस बात पर अड़ गये कि चोरियों पर तुरंत कार्रवाई करने के साथ ही पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई हो। पूरा घटनाक्रम सोमवार दोपहर से लेकर देर रात तक चला। इसके बाद देर रात पुलिसकर्मी रमेश को सस्पेंड करने की बात पर हाडला ने धरना समाप्त किया। जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर हाडला सक्रिय रहते हैं।


Share This News