ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 51 होटल में विदेशी युवतियों को ठहराना पड़ा संचालक के लिए भारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जोधपुर बोरानाडा थानान्तर्गत डीपीएस सर्कल के पास एक होटल में बगैर सी फाॅर्म भरवाए थाईलैण्ड की पांच युवतियों को ठहराया गया। अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने होटल की तलाशी ली यह उजागर हुआ।

पुलिस के अनुसार सर्कल के पास वेलकम होटल एण्ड रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली। एसीपी नरेन्द्रसिंह देवड़ा के नेतृत्व में पुलिस ने होटल की तलाशी ली, जहां थाईलैण्ड की पांच युवतियां ठहरी हुई मिली। पुलिस ने सीआइडी जोन को सूचना दी। निरीक्षक सुनीला कच्छावाह मौके पर पहुंची और होटल के रजिस्टर जांच की। होटल संचालक सूंथला में गजानंद कॉलोनी निवासी विजय पुत्र अचलाराम प्रजापत ने बगैर पंजीयन और सी-फॉर्म भरवाए विदेशी नागरिकों को होटल में ठहराया था।।

यह है नियम होटल में किसी विदेशी नागरिक के रूकने पर संचालक की ओर से 24 घंटे के अंदर ऑनलाइन सी-फॉर्म भरकर विदेशी पंजीयन अधिकारी को भेजना आवश्यक होता है, लेकिन थाईलैण्ड की पांच युवतियों के संबंध नियमों की पालना नहीं की गई थी। दल्ले खां की चक्की सिंधी मुस्लिम बस्ती निवासी होटल मालिक दिलावर खां पुत्र रिमझु खां कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।


Share This News