ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20240430 WA0279 पीबीएम परिसर में संभागीय आयुक्त ने शीतल जल आपूर्ति का किया आगाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले हजारों लोगों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से भामशाहों की ओर से गर्मी के दिनों में ठंडे पानी की व्यवस्था शुरू की जाती है। इसी कड़ी में मंगलवार को श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की ओर से पीबीएम परिसर में ठंडे पानी के कैम्परों से पेयजल की आपूर्ति का शुभारंभ संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने किया। इस मौके पर सिंघवी ने कहा कि शीतल जल की सेवा का यह कार्य पुण्यदाई एवं सराहनीय है। भीषण गर्मी में यह पानी हजारों लोगों के गले को तर ही नहीं करेगा,उन्हें राहत के साथ जीवन ऊर्जा भी प्रदान करेगा।

एडीएम दुलीचंद मीणा ने कहा कि जल का संरक्षण और सही उपयोग करना हम सभी का कर्तव्य है। पानी को व्यर्थ न बहायें। भीषण गर्मी में यही जल लोगों की प्यास बुझाता है। ऐसे में श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की सेवा का यह प्रकल्प अन्य भामशाहों के लिये मील का पत्थर साबित होगा। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी ने कहा कि भामाशाहों और दानदाताओं का सहयोग पीबीएम अस्पताल के लिए हमेशा उपयोगी साबित हुआ है। सेवा भाव बीकानेर के कण-कण में है।

भामाशाहों के इसी सेवाकार्य से पीबीएम नर सेवा नारायण सेवा के भाव का परिलक्षित कर रहा है। प्रथम दिन की सेवार्थ करने वाली डॉ स्वाति फलोदिया कहा कि उन्हें जन सेवा के कार्यों से आत्मिक संतोष और आनंद मिलता है। सेवा का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ पी के सैनी, डॉ एल के कपिल, नर्सिग स्कूल के प्रधानाचार्य अब्दुल वाहिद, समाजसेवी मोहन सुराणा, जुगल राठी,भारत भूषण गुप्ता, बैंक आफ बड़ौदा के चन्द्र सिंह चौहान,भैरजी सोनी, संजय कुमार, मनीष लांबा, मांगीलाल कुकरा, महावीर मौसूण, बाबूलाल, गिरिराज मांडण, विष्णु मौसूण, कमल गहलोत, ओमप्रकाश बुटण,विजय सिंह कडेल आदि ने मरीजों व उनके परिजनों को जलसेवा कर पुण्य कमाया। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुन्दर सोनी ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से पीबीएम अस्पताल के मर्दाना,ट्रोमा सेन्टर,कैंसर विभाग के आगे यह जलसेवा लगाई जा रही है। अस्पताल परिसर में प्रति दिन करीब 10 हजार मरीज तीमारदारों की आवाजाही होती है। दूर दराज से करीब 6 हजार से अधिक रोगी तो आउट डोर में चिकित्सक परामर्श लेने आते हैं। वहीं करीब 4 हजार से अधिक मरीज व तीमारदार वार्डों में रहते हैं। जिनके लिये तीन सौ से चार सौ पानी के कैम्पर से ठंडे जल की व्यवस्था भामशाहों के सहयोग से की जाती है।


Share This News