ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20240430 WA0291 श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में विकास कार्यों हेतु स्वीकृत डेढ करोड़ रुपयों के कार्य शीघ्र शुरू हो Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट- मंडल समिति के सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में आज बीकानेर के संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी से से मिला, तथा उन्हें पूर्व सरकार में राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमिटेड, जयपुर द्वारा दिनांक 28 10.22 को पर्यटन विकास हेतु श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में जन सुविधा संबंधी विकास कार्य करने बाबत स्वीकृत 149.99 लाख रूपयों के विकास कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की।


शिष्ट मंडल में सीताराम कच्छावा,श्री रतन तम्बोली, शिवशंकर कुशवाहा, शिव प्रकाश सोनी, शशिमोहन दरगड़, श्रीराम शर्मा आदि शामिल थे।
कच्छावा ने बताया कि कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग, बीकानेर द्वारा कई बार उपरोक्त विकास कार्यों हेतु टेंडर भी हुआ, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो सका ।तत्पश्चात चुनाव के बाद नवगठित राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत हो चुके -मगर चालू नहीं हो सके -कार्यों को रोक दिया गया था ।


करीब डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद भी श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में यह निर्माण कार्य चालू नहीं होने से धर्म -प्रेमी दर्शनार्थियों में घोर निराशा है। उन्होंने संभागीय आयुक्त को उपरोक्त स्वीकृत कार्य संबंधित विभाग से शीघ्रातिशीघ्र चालू करवा कर श्री लक्ष्मीनाथ जी के मंदिर के सौंदर्य करण में सहयोग हेतु निवेदन किया।
संभागीय आयुक्त ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, बीकानेर को इस बाबत वस्तु स्थिति से अवगत कराने हेतु आदेश दिए।


सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस 149.99 लाख रुपये की राशि से मंदिर के मुख्य द्वार की तरह बाकी तीन दीवारों पर भी लाल पत्थर की नक्काशी का कार्य करने, मंदिर के अंदर सुंदर मार्बल के नक्काशी का कार्य, मंदिर के पूर्व की क्षतिग्रस्त दीवार पर आर.सी.सी. वॉल तथा नक्काशी कार्य, गणेश जी मंदिर के पीछे हो रहे कब्जों को रोकने के लिए दीवार का निर्माण,सुलभ शौचालय का निर्माण, मंदिर के चारों दिशाओं की दीवारों पर सुंदर लाइटिंग व्यवस्था कराया जाना, मुख्य द्वार के पास फर्श का निर्माण तथा श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर एवं श्री गणेश जी मंदिर में अन्य निर्माण एवं मरम्मत कार्य किए जाने थे।


Share This News