ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 41 शहर जिला कांग्रेस की विशाल वाहन रैली कल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। हर वार्ड से समूह रैली के रूप में निकलकर कांग्रेसजन जस्सूसर गेट से विशाल रैली में परिवर्तित होंगे – गहलोत बीकानेर लोकसभा चुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी श्री गोविंदराम मेघवाल के समर्थन में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्गो पर कल दिनाक 13 अप्रैल 2024 वार शनिवार को एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है

शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत आज इस संदर्भ में सभी वार्डो के प्रमुख लोगो से मुलाकात कर रैली के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही कहा की सभी अपने अपने वार्डो से रैली के रूप में निकलकर जसुससर गेट पर एकत्र होंगे वहा से सभी विशाल वाहन रैली के रूप में रवाना होंगे

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में निकलने वाली इस वाहन रैली में लोकसभा प्रत्याशी श्री गोविंदराम मेघवाल , पूर्व काबिना मंत्री डॉ.श्री बुलाकीदास कल्ला, प्रदेश पदाधिकारी, सहित वरिष्ठ नेता गण शामिल होंगे

इस वाहन रैली में बीकानेर शहर की दोनो विधानसभाओं में रहने वाले सभी कांग्रेस पदाधिकारी गण यथा जिला, ब्लॉक, मंडल, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग, कांग्रेसी पार्षद, पार्षद प्रत्याशी अपने अपने वार्डो से आमजन के साथ इस वाहन रैली में भागीदारी निभायेंगे।

वाहन रैली शाम 4 बजे जसुसर गेट के अंदर से रवाना होकर सोनगिरी कुआ,दाऊजी रोड,कोटगेट से सार्दुल सिंह सर्किल से होते हुए विश्नोई धर्मशाला में सम्पन्न होगी


Share This News