ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20240412 WA0199 बीजेपी प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने इन गांवों में जनसंपर्क किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मोदी सरकार ने हर गांव, हर शहर में अभूतपूर्वक विकास किया है। पीएम ने जनता से जो वादे किये उन्हें समयबद्व तरीके से पूरा किया है। बात चाहे भारतमाला प्रोजेक्ट की हो या पेट्रोल-डीजल से वैट कम करने की। ये उद्गार बीकानेर संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार अर्जुनराम मेघवाल ने आज खाजूवाला के अनेक गांवों मे जनसंपर्क के दौरान व्यक्त किये। मेघवाल ने आज लाखूसर, कालासर,के ला, राजासर, सत्तासर, छत्तरगढ़, एक केएम,465 आरडी, राणेर आदि का दौरा किया । मेघवाल ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास को अपना ध्येय मानते हुए अनेक योजनाएं चलाई। जिसका लाभ आज सभी वर्गों को मिल रहा है।

विधायक डॉ विश्वनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में भारत में एक नये युग की शुरूआत हुई है। जहां न केवल भारत की वैश्विक शक्ति बढ़ी है। बल्कि जनता को भी अनेक योजनाओं का लाभ मिला है। रोजगार व कौशल, उर्जा उत्पादन, कृषक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुए है। तो युवाओं का भविष्य सुरक्षित करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार ने अनेक ठोस कदम उठाएं है।

बीकानेर में हर क्षेत्र में विकास कार्य हुआ है। गैस पाइपलाइन के विस्तार से लेकर सिरेमक हब बना। अब मैन्यूफैक्चरिंग हब बनने की ओर अग्रसर है। इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

इस मौके पर कालासर सरपंच खेतराम कूकणा, बारा सरपंच भैरूसिंह, पूर्व सरपच मघाराम, मोहन सिंह, रामलक्ष्मण सिंह, जितेन्द्र सिंह, मोहन कस्वां, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल, मंडल अध्यक्ष सईराम, भैराराम, याकूब अली, हामिद अली सहित अनेक पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Share This News