ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 53 लूणकरणसर में 5 करोड़ लागत से 21 किमी सड़कों की मिली स्वीकृति Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री की अभिशंषा पर , ग्रामीण क्षेत्र में सुगम परिवहन के लिए होंगे सतत प्रयास- गोदारा
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा के प्रयासों से लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से मिसिंग लिंक और नॉनपैचेबल सड़कों के निर्माण करवा कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाएगी। खाद्य मंत्री की अनुशंषा पर क्षेत्र में 21 किमी लंबी सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति जारी की गई हैं।


श्री गोदारा ने बताया कि करणीसर बीकान से मौलानिया, मालासर तक 1 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से 10 किमी, नापासर में रामसर चौराहे से देशनोक रोड बाईपास तक 60 लाख से 1.5 किलोमीटर तथा जैतपुर से राईका चक तक 2 करोड़ 88 लाख से 9 किमी सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैतपुर से राईका चक सड़क के लिए बहुत लम्बे समय से ग्रामीण मांग कर रहे थे। इससे आम ग्रामीणों की पुरानी मांग पूरी हो सकेगी। ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि इन मिसिंग सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को दोहरा लाभ होगा। इससे क्षेत्रवासियों के समय की बचत भी हो सकेगी।


Share This News