ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 50 <u>सिंथेसिस की यशस्वी की आईओएस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक</u> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

9studentphoto <u>सिंथेसिस की यशस्वी की आईओएस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक</u> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज।पुरानी शिवबाड़ी रोड़ स्थित सिंथेसिस इंस्टीट्यूट के प्रीफाउण्डेशन क्लासेज के इंचार्ज इंजीनियर चिरायु सारवाल के अनुसार संस्थान के कक्षा 10वीं की छात्रा यशस्वी गर्ग ने सिल्वर जोन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल साइंस ओलम्पियाड में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तथा नेशनल लेवल पर प्रथम रैंक हासिल की है। इनके पिता डॉ. विनय गर्ग फिजियोथेरेपिस्ट व माता शिखा गृहणी है। विदित रहे कि कक्षा 10वीं के योगेश गुर्जर ने भी आईएमओ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की है। लगातार दो नतीजो में सिंथेसिस के छात्रों ने परचम लहराया है। यशस्वी के अलावा कक्षा 12 वीं से भूमिका बजाज ने अंतर्राष्ट्रीय रैंक 218 व जोनल रैंक 130, प्रज्ञा पूनिया ने अंतर्राष्ट्रीय रैंक 317 व जोनल रैंक 183, रवि पड़िहार ने अंतर्राष्ट्रीय रैंक 484 व जोनल रैंक 272, वंशिका बारठ अंतर्राष्ट्रीय रैंक 537 व जोनल रैंक 306, कक्षा 9वीं से देवाशीष पारीक ने जोनल रैंक 377, कक्षा 10वीं के बाबूलाल बाना ने जोनल रैंक 323, कारूण्य दुलावत ने जोनल रैंक 630, योगेश गुर्जर ने जोनल रैंक 591 प्राप्त की है और गोल्ड मैडल सहित द्वितीय लेवल के लिए चयनित हुए हैं। अन्य मैडल प्राप्त करने वालों में कक्षा 8 वीं से अनिषा दूपगा, दृश्य नागल और ध्रुव शर्मा, कक्षा 9वीं से अगस्त्य शर्मा, सुमेर चारण है। चयनित हुए विधार्थियों ने बताया कि सिंथेसिस की प्रीफाऊन्डेशन टीम की मेहनत, सिंथेसिस के स्टडी मेटेरियल व ओलम्पियाड आधारित विशिष्ट टैस्ट सीरीज के कारण उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। इस अवसर पर सिंथेसिस डायरेक्टर्स व गुरुजनों ने बच्चों को विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

रैंक अनुसार फोटो संलग्न-
1. यशस्वी गर्ग

2. भूमिका बजाज
3. प्रज्ञा पूनिया

4. रवि पड़िहार
5. वंशिका बारठ

6. देवाशीष पारीक
7. बाबुलाल बाना

8. कारूण्य दुलावत
9. योगेश गुर्जर


Share This News