ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 10 बीकानेर : प्रेमी युगल ने पुलिस अधीक्षक से जान बचाने की गुहार लगाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर आकर प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर ली। अब लडक़ी के परिजनों ने युवक को गोली से उड़ा देने की धमकी दी है। इस पर प्रेमी जोड़ा पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा तथा जान का खतरा बताते हुए जान की रक्षा करने की गुहार लगाई है। दरअसल, मामला चूरू शहर का है। लव मैरिज करने वाली 25 वर्षीय युवती पायल और 23 वर्षीय युवक सोनू सैनी दोनों चूरू के रहने वाले हैं। पायल ने बताया कि उसकी प्रतिभा नगर निवासी सोनू सैनी से मुलाकात 7 साल पहले हुई थी। दोनों की मुलाकात उसकी एक फ्रेंड की शादी में हुई थी। उसके बाद दोनों की मोबाइल पर बातें होने लगी। पायल ने बताया कि करीब 6 महीने पहले उसने अपने घरवालों को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे बता दिया था, लेकिन घरवालों ने अंतरजातीय विवाह करने से साफ इनकार कर दिया।
उसके बाद परिवार वाले पायल के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। उससे पहले ही बीते 13 सितंबर को पायल ने सोनू सैनी के साथ अपना घर छोड़ दिया। दोनों भागकर बीकानेर चले गए और वहां जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। सोनू ने बताया कि जब इसकी सूचना पायल के परिजनों को मिली तो उन्होंने उसके घर आकर उसके छोटे भाई को अगवा करने की धमकी दी. इससे उसका परिवार दहशत में आ गया।


Share This News