ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20240115 WA0234 जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध 31 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध 31 जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खनिज अभियंता ने बताया कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इस कार्य के लिए जिले के समस्त उपखंडों में संयुक्त जांच दल गठित करने के आदेश जारी किए है। दलों में खनिज, राजस्व, परिवहन, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ साथ अवैध खनन के संवेदनशील क्षेत्र में औचक निरीक्षण व सख्त करवाई करेंगे। इसके अतिरिक्त जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल नाकों पर परिवहन विभाग के दल खनिज परिवहन करने वाले वाहनों का सघन परीक्षण भी करेंगे।उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने खातेदारी भूमि में अवैध खनन पाए जाने पर संबंधित खातेदारों के खातेदारी अधिकार निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।


Share This News