ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20240115 WA0206 <em>राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह प्रारंभ</em>, <em>14 फरवरी तक आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। यातायात नियमों की पालना और सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जागरूकता रैली से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत हुई। जिला कलेक्ट्रेट परिसर से पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने यातायात पुलिस की दुपहिया वाहन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गौतम ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति आमजन को सजग करने और नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान 14 फरवरी तक नियमित रूप से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी ।इस दौरान विद्यालयों में यातायात जागरूकता शिविर और एमवी एक्ट के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) दीपक शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी, यातायात प्रभारी कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नुक्कड़ नाटक, जागरूकता शिविर, हेलमेट वितरण, रिफ्लेक्टर टेप लगाने सहित विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन
यातायात प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन जिला पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पूरे माह विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। इस दौरान हेलमेट और पुष्प भेंट कर आमजन से हेलमेट पहनने का निवेदन किया जाएगा। साथ ही ऊंट गाड़े और धीमी गति के वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने, पशुओं के सींगो पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने, बीमा करवाने, टोल नाकों पर वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की समझाइश, भारी वाहन चालकों को नशा मुक्त जीवन जीने हेतु प्रेरित करने, टोल नाकों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रदर्शन, सहित विद्यालयों में जागरूकता शिविर और पेंटिंग प्रतियोगिता इत्यादि के माध्यम से यातायात नियमों के आमजन को जानकारी देकर प्रेरित किया जाएगा।


Share This News