ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20230527 154542 28 राजस्थान में नए मुख्य सचिव सुधांश पंत होंगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में आईएएस अधिकारी सुधांश पंत नए मुख्य सचिव होंगे। भारत सरकार ने पंत को अपने मूल कैडर राजस्थान आने की अनुमति दे दी है। वह उषा शर्मा की जगह लेंगे। भजनलाल सरकार ने शनिवार को राजस्थान के नए मुख्य सचिव के रूप में सुधांश पंत को नामित किया था और केंद्र को इसकी सिफारिश भेजी थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सुधांश पंत को उनके मूल कैडर जाने की अनुमति दे दी। सुधांश पंत वर्तमान में दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं। पिछली गहलोत सरकार में वह पीएचईडी में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात रहे। लेकिन सरकार से अनबन के चलते उन्हें पहले रेवेन्यू बोर्ड और फिर एचसीएम रीपा में भेज दिया गया। इसके बाद पंत दिल्ली चले गए थे। राजस्थान की वर्तमान मुख्य सचिव उषा शर्मा का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। दरअसल, उषा शर्मा का कार्यकाल 30 जून 2023 को ही समाप्त हो गया था। लेकिन केंद्र सरकार से छह महीने का एक्सटेंशन मिलने से पिछली गहलोत सरकार ने उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया था।

sudhansh pant ias 1703963648 राजस्थान में नए मुख्य सचिव सुधांश पंत होंगे Rajasthan News Portal राजस्थान
सुधांश पंत

Share This News