ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20230527 154542 27 प्रो॰ योगेन्द्र सिंह एमजीएसयू के प्रथम लोकपाल के रूप में नामित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20231231 WA0183 प्रो॰ योगेन्द्र सिंह एमजीएसयू के प्रथम लोकपाल के रूप में नामित Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। यूनिवर्सिटी में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विनियमन 2023 के निर्देशानुसार विश्वविद्यालयों में छात्र शिक़ायत निवारण समिति के गठन के क्रम में एमजीएसयू कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने बलिया के जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो॰ योगेन्द्र सिंह को लोकपाल के रूप में नामित किया है। समिति के चेयरपर्सन पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष प्रो॰ अनिल कुमार छंगाणी होंगे तो कुलपति दीक्षित द्वारा नामित सदस्यों में डॉ॰ गौतम मेघवंशी, डॉ॰ अनिल कुमार दुलार, इतिहास विभाग से डॉ॰ मेघना शर्मा और डॉ॰ प्रगति सोबती शामिल हैं।
छात्र प्रतिनिधि के रूप में सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की सुश्री नेहा यादव को सम्मिलित किया गया है। कुलपति दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि विधार्थियों की शिकायतों के निस्तारण के क्षेत्र में समिति समयबद्ध रूप में निष्पक्ष रहकर कार्य संपादन कर विश्वविद्यालय में पारदर्शिता संवर्धन में मददगार साबित होगी। लोकपाल नियुक्ति की तिथि से तीन वर्ष तक या 70 वर्ष की उम्र पूर्ण होने (जो भी पहले हो) अपने पद पर बने रहेंगे। इससे पहले विश्वविद्यालयों में लोकपाल की व्यवस्था नहीं थी इसलिए प्रो॰ योगेन्द्र सिंह विश्वविद्यालय के पहले लोकपाल हैं।


Share This News