IMG 20220712 222522 16 नकली नोटों सहित दो व्यापारी गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 60 हजार के नकली नोटों के साथ दो व्यापारियों को दबोचा है। यह कार्रवाई खाजूवाला के बीएसएफ ग्राउण्ड के पास की गयी है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दो व्यापारियो को पकड़ा, जिनके पास से करीब 60 हजार के नकली नोट मिले है। पुलिस ने रामानंद के पास से 36 हजार और रमेश नाम के व्यक्ति के पास से 24 हजार रुपए बरामद किए है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। ये नकली नोट रावला में सप्लाई करने जा रहे थे।


Share This News