IMG 20211103 181707 3 बीकानेर में दिन दहाड़े लूट, रामपुरिया हवेली के नजदीक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। रामपरिया हवेली के समीप व्यापारी से हुई लूट। बाइक सवार नकाबपोश युवक आए और व्यापारी के हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान व्यापारी ने उनका मुकाबला भी किया, बदमाशों ने बेशबॉल के डंड़े से उसके हाथ पर वार भी किया। व्यापारी के चिल्लाने पर बदमाश अपनी बिना नम्बर की मोटरसाइकिल छोडक़र भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और एक मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की छानबीन एएसआई गिरधारी लाल कर रहे हैं। पुलिस अपराधियों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहां आज दिन दहाड़े एक व्यापारी के साथ लूट का प्रयास किया गया है। कोतवाली थाने के हवलदार पृथ्वीराज के अनुसार मावापट्टी क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी मनोज पीत्ती अपने घर से फड़ बाजार स्थित दुकान जा रहे थे।


Share This News