IMG 20231123 090506 45 बीकानेर में सड़क हादसा: महिला घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर लखासर गांव से थोड़ी दूर सेरूणा की तरफ एक ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। कार सवार एक महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए बीकानेर ले जाया गया। एक अन्य कार सवार मामूली चोटिल हुआ। मिली जानकारी के अनुसार कार बीकानेर की ओर जा रही थी और ट्रक श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था। हादसे के बाद राजमार्ग पर एकबारगी यातायात भी बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस व हाइवे टोल प्लाजा लखासर की टीम मौके पर पहुंची व घायल का प्राथमिक उपचार किया। टोल कर्मियों ने क्रेन से ट्रक व कार को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।


Share This News