IMG 20230527 154542 9 राज्य निर्यात पुरस्कार योजना के आवेदन तिथि बढ़ाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राज्य निर्यात पुरस्कार योजना के तहत वित्त वर्ष 2021-22 और 2022- 23 के लिए राज्य के उत्कृष्ट निर्यातकों से आवेदन लेने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।
जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि पहले यह तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है ।आवेदन कर्ता विभाग की वेबसाइट से आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला उद्योग केंद्र बीकानेर में 31 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।


Share This News