IMG 20230527 154542 7 सफाई व्यवस्था को लेकर प्राचार्य डॉक्टर सोनी हुए सख्त : ठेकेदारों को निर्देश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20231212 213524 सफाई व्यवस्था को लेकर प्राचार्य डॉक्टर सोनी हुए सख्त : ठेकेदारों को निर्देश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, न्यूज। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने सफाई ठेकेदारों की क्लास लगाते हुए उन्हें स्पष्ट एवं सख्त रूप से निर्देश दिए कि कॉलेज एवं पीबीएम से जुड़े चिकित्सालयो में किसी भी जगह साफ-सफाई व्यवस्था में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी किसी भी प्रकार का कोई बहाना नहीं चलेगा। समय-समय पर सफाई व्यवस्था को लेकर कॉलेज प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा यदि सफाई व्यवस्था में कोई कमी पाई गई तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

प्राचार्य डॉक्टर सोनी से सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश पाकर ठेकदार सक्रिय हो गए साथ ही तुरंत प्रभाव से एसएसबी सहित विभिन्न अस्पतालों के प्रत्येक क्षेत्र में सफाई के लिए कार्मिकों को भेजा गया है।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने प्राचार्य गुंजन सोनी से सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने एवं समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे, उसकी पालना में प्राचार्य सोनी ने सफाई ठेकेदारों को सख्ती से सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।


Share This News