ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 6 <em>कोरोना</em> सहायता:<em> ऑनलाईन करवाना होगा वार्षिक सत्यापन</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजनान्तर्गत लाभांवित हो रहे अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं एवं उनके बच्चों के प्रतिवर्ष जुलाई में पेंशनर्स के जीवित होने एवं बच्चों के अध्ययनरत रहने के सत्यापन के आधार पर ही लाभ नियमित रूप से दिया जा सकेगा। लाभार्थी ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से भी वार्षिक सत्यापन कर सकते है। लाभार्थी ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से Services-Avail Service – मुख्यमंत्री कोरोना सहायता आवेदन नवीनीकरण (sje CM CORONA SAHAYATA APPLICATION RENEWAL) सेवा द्वारा ऑनलाईन नवीनीकरण कर सकते है। इसके लिए लाभार्थी को स्वयं का जनआधार एवं योजनान्तर्गत लाभांवित हो रहे बच्चों (आयु 0 से 18 वर्ष) के वर्ष 2023-24 के अध्ययन प्रमाण पत्र (सम्बंधित विद्यालय /आंगनबाड़ी द्वारा जारी) जिसमें विद्यालय का नाम व पता, कक्षा, प्रिंसिपल का नाम, मोबाईल का विवरण हो साथ ले जाना अनिवार्य है। ई-मित्र द्वारा आवेदक का वार्षिक सत्यापन ओटीपी या बायोमेट्रिक द्वारा किया जावेगा।
लाभार्थी ई-मित्र कियोस्क के अतिरिक्त सम्बंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, (पंचायत समिति) (बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, पांचू, कोलायत, खाजूवाला, लूणकरणसर), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला बीकानेर एवं कार्यालय संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चौपड़ा कटला, रानी बाजार, बीकानेर में भी मय जन आधार कार्ड के उपस्थित होकर वार्षिक सत्यापन करवा सकते हैं।


Share This News