ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231118 WA0235 कोलायत में भंवर सिंह भाटी का जनसम्पर्क जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कोलायत विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी का चुनाव प्रचार व जनसम्पर्क जारी है। जनता के बीच मृदुभाषी व शान्त स्वभाव के नेता के तौर पर पहचान रखने वाले भाटी भाजपा पर खासे आक्रामक है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने कोलायत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है अब कुछ लोग परिवारवाद के सहारे फिर अराजक स्थिति पैदा करना चाह रहे हैं। जनता समझदार है, मुझे स्नेह व अपनापन दे रही है। कोलायत की जनता चाहती है कि यहां लोकतंत्र का शासन हो न कि किसी दबंग का ।
कांग्रेस प्रत्याशी भाटी ने अपने जनसंपर्क के दौरान कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र बहुत बड़ा क्षेत्र है। कोलायत विधानसभा क्षेत्र में अगर लोकतंत्र की जड़े मजबूत करनी है, तो यहां से फिर से मुझे सेवा का अवसर प्रदान करें।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हमारे साथ ऐसे बुजुर्गों की दुआएँ है जिनके सपनों को पहली बार सच होते हम देख रहें है। स्कूल, काॅलेज और सड़क की आस में हम बूढ़े हो चुके थे । इन आँखों को पहली बार भँवर सिंह भाटी जैसा ऐसा सेवक मिला जिसने कोलायत में विकास की आधारभूत सुविधाए दिलाई। कांग्रेस प्रत्याशी भाटी ने शनिवार को अक्कासर, भोलासर, मोरवा,झझू, चक विजयसिंहपुरा, दियातरा,
गाड़िया लोहार समाज सभा और श्रीकोलायत में गौतम जी मंदिर के पास,मेघवालों का बास बाबा रामदेव मंदिर के पास, उपरला बास,कांजरो व गंवारियों का बास वार्ड नं. 09, वार्ड नं. 13 आदर्श बस्ती में जनसम्पर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान डॉ भीमराव अंबेडकर के महानिदेशक व पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल झंवर लाल सेठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम मतदाता उपस्थित रहे।


Share This News