ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230527 154542 56 बीकानेर पूर्व विधानसभा के प्रत्याशी को नोटिस जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। विधानसभा क्षेत्र बीकानेर पूर्व से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी मनोज बिश्नोई द्वारा रैली में अनुमति से अधिक वाहनों के उपयोग पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बीकानेर पूर्व से प्रत्याशी मनोज बिश्नोई द्वारा 15 नवंबर को दोपहर 1 बजे से सांय 6 बजे तक गंगाशहर रोड से शिवबाड़ी मंदिर बीकानेर तक रैली निकालने के लिए 7 वाहनों की अनुमति प्राप्त की गई थी, परंतु रैली में 40 से अधिक वाहनों का उपयोग करना पाया गया। इस सम्बन्ध में अभ्यर्थी मनोज बिश्नोई से 24 घन्टे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत अभ्यर्थी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


Share This News