ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211103 181707 2 बीकानेर : पति को परेशान कर कीमती सामान सहित फरार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पति को पत्नी ने किया परेशान और अब कीमती सामान के साथ घर से फरार हो गई। इस आशय का मामला इस्तगासे के जरिए पांचू पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। इस्तगासे में पीडि़त पति चिताणा नोखा निवासी सुशील ने आरोप लगाया कि पत्नी ने शादी होने के बाद उसको तंग व परेशान किया और अब उसको बताए बिना घर के कीमती सामान के साथ फरार हो गई है। इस्तगासे के मुताबिक उसकी पत्नी ज्योति हाल फिलहाल सुरेश राघव भाई उर्फ अनिल राघव भाई के साथ कांडला बंदरगाह भावनगर जालपुर गुजरात में रह रही है। इस्तगासे में सुरेश राघव भाई उर्फ अनिल राघव, चिताणा निवासी श्रवण जाट, रणजीत जाट, प्रहलाद पुत्र मोहननाथ के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने इस्तगासे के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News