ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231021 202053 बीकानेर : 500 किलो सड़ा हुआ क्रीम करवाया नष्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

खाद्य सुरक्षा दल की नोखा में कार्यवाही

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा नोखा में निरीक्षण व नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि मैसर्स शर्मा जी घी वाले, नोखा की निर्माण इकाई पर लगभग 500 किलो बदबूदार तथा सड़ा हुआ क्रीम रखा था जिसे देखने तथा सूंघने पर दुर्गंध आ रही थी। इस क्रीम को मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा मौके से एक सैंपल एफएसएस एक्ट के तहत लिया गया। इसके अलावा नोखा कस्बे से घी, तेल आदि के कुल 5 नमूने लिए गए। इन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही में बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News