IMG 20230527 154542 51 बीकानेर : ट्रेन से युवक कटा, फड़बाज़ार में थी दुकान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

WhatsApp Image 2023 10 13 at 11.06.17 PM 696x928 1 बीकानेर : ट्रेन से युवक कटा, फड़बाज़ार में थी दुकान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में बीती रात ट्रेन से कटने से एक युवक की मौत हुई। मृतक की पहचान गोपेश्वर बस्ती निवासी केदार अग्रवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह फड़ बाजार में दुकान भी करता था। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। रात लगभग साढ़े नौ बजे नागणेचेजी मंदिर से थोड़ा आगे जाने पर सुनसान इलाके में एक युवक ट्रेन से कटने की सूचना मिली। मौके पर पहले पुलिस पहुंची। शव क्षत-विक्षत हो चुका था। ऐसे में शव को हॉस्पिटल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और सेवादारों को बुलाया गया। खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब में मिले दस्तावेज, आधार कार्ड मिले। पहचान केद्रार अग्रवाल पुत्र पुरूषोत्तम अग्रवाल, उम्र 24 वर्ष निवासी गोपेश्वर बस्ती के रूप में हुई। घटनास्थल के पास ही एक बाइक भी खड़ी मिली जिस पर एक बैग लटका था। सूचना मिलते ही परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए। हाजी जाकिर शोएब भाई, ताहिर हुसैन राजकुमार खडगावत, अब्दुल सत्तार,रमजान, मो.जुनैद खान आदि ने शव मोर्चरी तक पहुंचाने में सहयोग किया।


Share This News