ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231013 WA0168 देशनोक में 350 किलो सड़ा हुआ मावा करवाया नष्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों द्वारा देशनोक में निरीक्षण व नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि मैसर्स करणी डेयरी बड़ा गुवाड की निर्माण इकाई पर लगभग 350 किलो बदबूदार तथा फंगस लगा हुआ मावा रखा था जिसे देखने तथा सूंघने पर दुर्गंध आ रही थी। इस मावा को मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा मौके से घी, कलाकंद, मीठा मावा तथा फीका मावा के कुल 4 नमूने एफएसएस एक्ट के अंतर्गत लिए गए। इन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके पश्चात खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा करणी माता मंदिर देशनोक के अध्यक्ष बादल सिंह, उपाध्यक्ष तथा पूर्व उपाध्यक्ष से मुलाकात की गई जिस पर उनके द्वारा मंदिर परिसर एवम परिसर के बाहर स्थित मिठाई एवं प्रसाद की दुकानों का निरीक्षण करने का अनुरोध किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल द्वारा मंदिर परिसर एवम बाहर स्थित मिठाई एवं प्रसाद की दुकानों पर साफ सफाई रखने तथा अवधि पर मिठाई तथा मिलावटी मिठाई नहीं रखने के निर्देश प्रदान किए गए। कारवाई में बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News