IMG 20220726 123123 6 महिला को नौकर ने बाथरूम में किया बंद, आंखों में मिर्च फेंकी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर के कोटगेट थाला इलाके में एक घर में काम करने वाले नौकर ने वृद्धा की आंखों में मिर्ची डालकर और सिर पर वार कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी वृद्धा के गले में पहनी सोने की चेन व हाथों के कड़े व मोबाइल ले गया। पीड़िता के बेटे बीकानेर हाउस रानीबाजार अंडर ब्रिज के पास रहने वाले ऋत्विक सेठिया पुत्र चेतन प्रकाश सेठिया ने कोटगेट थाने में बिहार के नरहिया बाजार मधुबनी निवासी रणजीत यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गुुरुवार सुबह उसकी माता जी अपने कमरे में थी। घर के शेष अन्य सदस्य अपने-अपने कमरों में थे। स्नानघर के नल से पानी नहीं आने पर वह नौकर रणजीत को साथ लेकर गई। तब नौकर रणजीत ने मौका पाकर महिला के सिर में लकड़ी से वार कर घायल कर दिया और उसके गले में पहनी सोने की चेन व हाथ का कड़ा व मोबाइल छीन कर भाग गया। वृद्धा ने शोर मचाया, लेकिन परिजन सुबह का समय होने से अपने कमरों में थे। बाद में वृद्धा ने जाकर बेटे के कमरे का दरवाजा खटखटाया, तब वारदात पता चला। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।


Share This News