IMG 20220712 222522 5 बीकानेर में एक साथ इतने किलो चांदी व नकदीजब्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। चुनाव नजदीक आने के साथ ही पुलिस द्वारा सख्त नाकाबंदी जारी है। एक साथ 15 किलो से अधिक चांदी जब्त की गई है। बुधवार को कालू थाना पुलिस की गारबदेसर के पास की गई अंतरजिला नाकाबंदी के दौरान हुई तलाशी में तीन गाड़ियां संदिग्ध पकड़ी गई। इनमें से एक में 18.562 किलो चांदी मिली जबकि तीनों को मिलाकर 8.68 लाख रुपए नकद मिले। इनके बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण फिलहाल जब्त किया गया है।कालू थानाधिकारी लखबीरसिंह के अनुसार मादक पदार्थों की रोकथाम के लिउए चल रहे विशेष अभियान की कार्रवाई में यह जब्ती हुई है। पुलिस से मिली रिपोर्ट के मुताबिक पिकअप गाड़ी से 257600 रुपए बरामद हुए। महिन्द्रा एसयूवी से 18.562 किलो चांदी और 80 हजार रुपए मिले। एक अन्य पिकअप गाड़ी से 5,31000 हजार रुपए बरामद हुए। थानाधिकारी लखबीरसिंह के साथ नियुक्त टीम में कांस्टेबल दीपचंद, लालचंद की विशेष भूमिका रही।


Share This News