IMG 20230527 154542 42 बीकानेर :खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में पिछले दिनों गंगाशहर थाना क्षेत्र में खुद को आग लगवाने वाले सत्यनारायण सोनी की आज पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यद्यपि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि सत्यनारायण सोनी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। शुक्रवार को नापासर हाल कुम्हारों की मोड़ गंगाशहर निवासी 55 वर्षीय सत्यनारायण सोनी ने मोहता सराय क्षेत्र की सड़क पर खुद को आग के हवाले कर दिया। जिसे लोगों ने पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।


Share This News