ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 10 बीकानेर : लाखों हड़पे, एएनएम का कोर्स करने के नाम पर दो दर्जन छात्राओं से छल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में एएनएम का कोर्स करने के नाम पर 25-30 छात्राओं से लाखो रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। घटना खुलने के बाद से ठगी का आरोपी स्कूल संचालक फरार है। प्राइवेट कॉलेज के संचालकों ने एएनएम का कोर्स कराने के नाम पर 25-30 छात्राओं को धोखे में रखा और उनसे फीस के नाम पर लिए गए लाखों रुपए हड़प लिए। छात्रों ने सरकारी कॉलेज में एएनएम के लिए ऑफलाइन फॉर्म भरा था, लेकिन उनका दाखिला नहीं हो सका। कुछ दिन बाद एएनएम कोर्स के लिए डाक के जरिए उसके पास एक विज्ञापन आया। बीकानेर पटेल नगर में महिला आईटीआई कॉलेज के सामने राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस में एएनएम का कोर्स करने के लिए बुलाया गया छात्राएं जब वहां पहुंची तो उन्हें बताया गया कि यह प्राइवेट कॉलेज को पंजाब यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है। छात्राओं को पहले 13000 और बाद 5000 रूपये जमा कर के फॉर्म भर दिए।

एएनएम बनने के लिए छात्रों ने यह राशि जमा कर दी कुछ समय तक कॉलेज में नियमित रूप से कक्षाएं लगीं, लेकिन पिछले दो माह से क्लास बंद है। 2 माह से राकेश गुप्ता जो अपने आप को कॉलेज का मालिक बताता था और प्रिंसिपल मनोहर सिंह भाटी कॉलेज पर ताला लगाकर फरार है। छात्रों ने कॉल किया तो उन्हें गंदी-गंदी गालियां निकाली और पैसे वापस लौटने से इनकार कर दिया। इस संबंध में छात्राओं की ओर से व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि छात्राओं ने लाखों रुपए फीस के दिए जो हड़पे गए। इसके अलावा उनका कीमती समय बर्बाद किया गया और महिलाओं का अपमान किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


Share This News