ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230916 WA0180 पीबीएम हॉस्पिटल में कैंसर का जटिल ऑपेरशन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

कैंसर सर्जन डॉ. संदीप गुप्ता ने किया 78 वर्षीय बुजुर्ग के 10 किलो ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन : चिंरजीवी योजना में पूर्णतया हुआ निःशुल्क, मरीज के बचे दो से तीन लाख रूपये
Thar पोस्ट। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियत्रंक डॉ. गुंजन सोनी द्वारा मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रदेश में अधिक से अधिक मरीजों को लाभ दिलाने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है इसी क्रम में पीबीएम अस्पताल से संबंद्ध आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. संदीप गुप्ता ने हनुमानगढ़ के नेठराणा निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग बुधराम के जांघ में फैली कैंसर की 10 किलो गांठ का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। प्राचार्य डॉ. सोनी ने बताया कि इस जटिल ऑपरेशन की लागत निजी अस्पतालों में दो से तीन लाख रूपये तक आती जबकी पीबीएम अस्पताल में यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से पूर्णतया निःशुल्क किया गया है।
कैंसर सर्जन डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि पांच घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के दौरान 10 किलो की गांठ सफलतापूर्वक निकाल ली गई, इस दौरान मरीज के मांसपेशियों, रक्तवाहिनियों, नर्वज आदि को बचाया गया। मरीज लम्बे समय से अपने पैर में फैले ट्युमर से परेशानी का सामना कर रहा था, इस दौरान उन्हें चलने फिरने उठने बैठने, तथा दैनिक कार्य करने के लिए मुश्किल हो रही थी। सभी जांचों के बाद मरीज के ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। अब मरीज की हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद आगे के उपचार हेतु किमोथैरेपी, रेडियो थैरेपी करने पर विचाय किया जाएगा।

इस टीम का रहा विशेष सहयोग
कैंसर सर्जन डॉ. संदीप गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा सफलता पूर्वक किया गया, ऑपरेशन टीम में डॉ. गुप्ता के साथ डॉ. सीमा गांधी, डॉ. सुमित डॉ. नियासी, डॉ. निवेश, नर्सिंग स्टाफ में अभिलाषा, रविन्द्र, ओटी इंचार्ज, संतोष तंवर, कृष्णा स्वामी, शाईनी पीटर एवं अटेण्डेंट बाबू व संजय शामिल थे।


Share This News