IMG 20230911 WA0151 माली सैनी सामूहिक विवाह के पदाधिकारियों द्वारा नामांकन करवाने आये वर वधु के अभिभावकों का किया सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा रविवार रात 8 बजे शिव पार्वती मंदिर भवन में एक मीटिंग का आयोजन किया गया,जिसमे 23 नवंबर 2023 को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में जिन अभिभावकों ने अपने बच्चो का इस संस्थान में विवाह के लिए नामांकन करवाया उन्हें मीटिंग में बुलवाकर उनका माला पहना कर सम्मान किया।

कार्यक्रम को शानदार तरीके से सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा वर वधु जोड़े इस आयोजन में नामांकन करवाने के विषय मे चर्चा की गई।
संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि इस बार के आयोजन में हमारा प्रयास रहेगा कि अब तक के सबसे ज्यादा जोड़ो का विवाह करवाने का लक्ष्य प्राप्त करे।मीटिंग में पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share This News