IMG 20230527 154542 30 हिन्दु जागरण मंच की रैली 12 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। आज हिन्दु जागरण मंच की ओर से हिन्दु जागरण मंच के प्रान्त सदस्य जेठानन्द व्यास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पिछले कुछ दिनों से विधर्मी ताकतों द्वारा लगातार सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है और इसी के विरोध में कल दिनांक 12 सितंबर को दोपहर 3.00 बजे हिन्दु जागरण मंच के द्वारा स्थानीय खरनाड, पुरानी जेल से एकत्रित होकर राजीव मार्ग से जिला कलेक्टर कार्यालय बीकानेर तक एक आक्रोश रैली के निकाली जायेगी।

आक्रोश रैली कलेक्टर कार्यालय बीकानेर के समक्ष आकर उदयनिधि स्टालिन का पुतला जलायेगी और राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन दिया जायेगा। इस रैली में बीकानेर के साधुसन्तों के साथ आमजन भाग लेगी। हिन्दु जागरण मंच के द्वारा इस रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया गया।


Share This News