ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 31 नि: शुल्क नशा मुक्ति शिविर 12 को यहां लगेगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर शहर को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से मनोचिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल द्वारा संचालित ” मिशन रोशनी ” नशा मुक्ति महाअभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एन आर असवाल चैरिटेबल संस्था बीकानेर एवं वरदान हॉस्पिटल, व्यास कॉलोनी बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार 12 सितंबर, 2023 को प्रातः 11:00 से 2:00 तक विशाल निशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

मनोचिकित्सक डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि मिशन रोशनी अभियान के अंतर्गत कल आठवां विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें डॉक्टर सिद्धार्थ द्वारा उन सभी व्यक्तियों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा जो किसी न किसी तरह के नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं और अपने जीवन में अंधकार ला चुके हैं।

डॉ असवाल ने बताया कि निशुल्क नशा मुक्ति शिविर में निशुल्क परामर्श के साथ नशा छोड़ने एवं उन्हें प्रेरित करने हेतु निशुल्क काउंसलिंग भी की जाएगी। तथा उन्हें नशे से मुक्त कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

शिविर में अनेक प्रकार के नशे जैसे डोडा, पोस्त ,अफीम, शराब, गांजा, स्मैक, एमडी चिट्ठा , फोर्टविन फिनार्गन, अल्प्राजोलम ट्रामाडोल इंजेक्शन, बीड़ी,सिगरेट, तंबाकू, शराब सभी प्रकार के नशा छुड़ाने हेतु मनोचिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।


Share This News