IMG 20220806 225049 5 हर्षों के चौक में मारपीट, चेन तोड़कर ले जाने का आरोप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के भीतरी परकोटे में नयाशहर थाना इलाके के हर्षों के चौक में कुछ युवकों ने घर में घुसकर महिला से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हर्षो का चौक निवासी सुधा  पत्नी अशोक कुमार बोहरा  ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कल रात को अपने पति पुत्र के साथ खाना खा रही थी? अचानक उसके पुत्र का ससुर रेखचंद किराडू, राधाकिशन, दीपक किराडू, संदीप पुरोहित 8-10 अन्य लोग घर में घुस आए और मेरे साथ गाली गलौज कर, मेरे पति व पुत्र के साथ मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान आरोपी उसके गले में पहनी सोने की चैन भी छीन ले गए। महिला ने उसका विरोध करते हुए चिल्लाना शुरू किया उसकी आवाज लगाने पर मोहल्ले वाले एकत्रित हो गए अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। दोनों परिवारों में पारिवारिक विवाद चल रहा है। फिलहाल नया शहर थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की है।


Share This News