IMG 20220712 222522 20 बीकानेर : महिला पर चाकू से वार, भर्ती Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के सदर थाने में एक महिला पर चाकू से वार किए जाने के बाद वह पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती है। आरोपी ने पुलिस थाने से छूटते ही रात के वक्त घर में घुसकर चाकू से वार विवाहिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे पीबीएम ले जाया गया। सदर थाना क्षेत्र के रानीसर बास में घायल पीडि़त लक्ष्मी पत्नी जेठाराम गहलोत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार देर रात को उसके देवर गणेश गहलोत के साथ उसके घर में घुसे दीपक, बादल उर्फ अमित, हिमांशु भाटी, धनराज पंवार और गंगा गहलोत ने उस पर हमला कर दिया। यह आरोप है कि इस दौरान गणेश गहलोत ने उस पर चाकू से वार किए। मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही गणेश के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके चलते पुलिस ने इसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस थाने से छूटते ही आरोपी गणेश और उसके आये आरोपियों ने रविवार की रात मेरे ऊपर घर में घुसकर हमला कर दिया।


Share This News