ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230817 WA0370 बीकानेर में यहां लगेगा कोरोना विशेष टीकाकरण शिविर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। कोरोना महामारी से लड़ने सबसे बड़े साधन के रूप में उभरी कोविड वैक्सीन की निःशुल्क डोज लेने का एक और अवसर बीकानेर वासियों को दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को विवेक विहार स्थित यूपीएचसी नंबर 4 में कोविड टीकाकरण का विशेष शिविर लगाया जाएगा जिसमें कुल 100 व्यक्तियों को कोर्बीवैक्स वैक्सीन की डोज दी जाएगी। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्बीवैक्स 12 से 14 आयु वर्ग के लाभार्थियों के टीकाकरण व हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के टीकाकरण हेतु उपयोग ली जा सकेगी। साथ ही जिन्हें पूर्व में कोविशील्ड या कोवैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई है उन्हें प्रिकॉशन डोज दी जा सकेगी। विदेश यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी प्रिकॉशन डोज के रूप में कोर्बीवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। यह मौका पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर दिया जाएगा। अस्पताल प्रभारी डॉ मोहम्मद जिब्रान ने बताया कि यद्यपि कोरोना की कोई लहर नहीं है परंतु जिन्होंने भी वैक्सीन नहीं लगवाई है उन्हें अवश्य टीकाकरण करवाना चाहिए और जिनकी प्रिकॉशन डोज ड्यू हो गई है उन्हें भी जरूर कोविड टीकाकरण करवाना चाहिए।


Share This News