ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230817 WA0367 <em>3,125 किलो खराब खिचिया को कराया नष्ट</em>,<em>शुद्ध के लिए युद्ध</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज ।खारा औद्योगिक क्षेत्र में में मिले के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा 3,125 किलो अवधिपार खराब खीचिया को नष्ट करवाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खारा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर स्थित मैसर्स श्री गणपति फूड्स की निर्माण इकाई पर निरीक्षण की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान 125 प्लास्टिक के कट्टों में अवधिपार फ्राइम्स (खिंचिया) रखे मिले। प्रत्येक कट्टे में लगभग 25 किलो यानिकि कुल 3,125 किलो ग्राम खिचिया थे जिन पर कोई निर्माण तिथि अंकित नहीं थी। ये लगभग 2 साल पुराने बनाए हुए रखे थे। देखने तथा सूंघने पर ही इनसे दुर्गंध आ रही थी। इन अवधिपार फ्राइम्स (खिंचिया) को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। कार्यवाही में बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News