IMG 20230816 190538 <em>सत्संग स्पेशल रेल</em> <em>सेवाओं का संचालन</em>, बीकानेर में भी होगा ठहराव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जोधपुर-ब्यास-जोधपुर (01 ट्रिप) एवं अजमेर-ब्यास-अजमेर (01 ट्रिप) सत्संग स्पेशल रेलसेवाओं का संचालनरेलवे द्वारा ब्यास में आयोजित राधा स्वामी सत्संग के आयोजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-ब्यास-अजमेर (01 ट्रिप) एवं जोधपुर-ब्यास-जोधपुर (01 ट्रिप) सत्संग किराया स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:-

1. अजमेर-ब्यास-अजमेर सत्संग किराया स्पेषल (01 ट्रिप) वाया जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, जाखल

गाडी संख्या 09631, अजमेर-ब्यास सत्संग स्पेशल रेल सेवा दिनांक 14.09.23 को अजमेर से 17.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.00 बजे ब्यास पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09632, ब्यास-अजमेर सत्संग स्पेशल रेल सेवा दिनांक 17.09.23 को ब्यास से 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.45 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मेें फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाडी, भिवानी, हिसार, जाखल, धुरी, लुधियाना व जालंधर सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. जोधपुर-ब्यास-जोधपुर सत्संग किराया स्पेशल (01 ट्रिप) वाया बीकानेर, हनुमानगढ, लुधियाना

गाड़ी संख्या 04833, जोधपुर-ब्यास सत्संग स्पेशल जोधपुर से दिनांक 07.09.23 को 15.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.10 बजे ब्यास पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04834, ब्यास-जोधपुर सत्संग स्पेशल ब्यास से दिनांक 10.09.23 को 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.15 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में पीपाड रोड, गोटन, मेडता रोड, मारवाड मुंडवा, नागौर, बीकानेर, सूरतगढ, हनुमानगढ, बठिण्डा, धुरी, लुधियाना व जालंधर सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


Share This News