IMG 20230816 WA020428129 देहात अध्यक्ष सिहाग का स्वागत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बिश्नाराम सिहाग बीकानेर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर पहली बार बीकानेर आने पर कई संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया। इस कड़ी में रेगर मोहल्ला भीनासर में सिहाग का भव्य स्वागत किया। रेगर महासभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिहाग एक मिलसार व व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति है हर व्यक्ति के सुख:दुख में काम आते है। हमेशा युवावर्ग को साथ लेकर चलते है

इनकी सोच व समाज में कई कार्यों के कारण आज कांग्रेस पार्टी ने इनको बीकानेर देहात का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. रजत सिगारिया ने कहा कि बिश्नाराम पार्टी के प्रति लग्न व मेहनत से कार्य करते है हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले है। इनके द्वारा कई सामाजिक कार्य किये जाते है। हर साल एक विशाल बल्ड कैम्प का आयोजन इनके द्वारा बनाई गई संस्थाओं द्वारा आयोजित किया जाता है। रेगर मौहल्ला भीनसर ने बिश्नाराम का भव्य स्वागत किया इनको माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया गया। इस अवसर पर पार्षद नंदा लाल जावा, ओम प्रकाश, इन्द्रजीत सिंह मौहल्ले के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Share This News