ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230812 WA0119 रानीबाजार रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण का निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने रानीबाजार आरयूबी व सुजानदेसर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली और शोधित पानी का नमूना लिया। प्लांट को पूर्णतया क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें।

उन्होंने सुजानदेसर में नगर विकास न्यास द्वारा विकसित किए जा रहे सिटी फोरेस्ट का अवलोकन किया। इसमें अब तक लगाए गए पौधों को देखा। उन्होंने कहा कि एसटीपी के शोधित पानी का अधिकाधिक उपयोग पौधे लगाने में हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि नगर विकास न्यास द्वारा वर्तमान में यहां पांच बीघा में पौधारोपण किया गया है। शीघ्र ही 200 बीघा क्षेत्र में तारबंदी करवाई जाएगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि नगर निगम और न्यास द्वारा इस क्षेत्र में सघन पौधे लगाए जाएं। इसके लिए निगम द्वारा भी आवश्यक तारबंदी करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को सघन पौधारोपण क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए न्यास और निगम को एक एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया। न्यास द्वारा विकसित किए गए क्षेत्र में लगाए गए सहजन फली के पौधों का अवलोकन किया। उन्होंने यहां इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत नियोजित श्रमिकों के माध्यम से गड्ढे तैयार करवाने तथा अतिशीघ्र पौधारोपण करवाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सुजानदेसर के पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया और इसकी गतिविधियों के बारे में जाना। रानी बाजार अंडरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सम्पूर्ण कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही यहां निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन भी किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा, न्यास सचिव मुकेश बारठ, सहायक अभियंता रामजस पूनिया, मिलन गहलोत आदि मौजूद रहे।


Share This News