ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230810 WA0088 सोनगिरी कुआं के पास 20 महिलाएं बनेगी हुनरमंद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत सोनगिरी कुआं बीकानेर में 20 महिलाओं का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ महापौर श्रीमती सुशीला कंवर द्वारा किया गया। निर्देशिका रेशमा वर्मा द्वारा महापौर का माला पहना कर सम्मान किया गया। महापौर ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को बताया कि महिला चाहे तो कुछ भी कर सकती है घर संभालने के साथ-साथ अपने हुनर और कौशल का विकास करके परिवार को संबल प्रदान कर सकती है। समय कभी भी एक जैसा नहीं रहता इसीलिए महिलाओं को अपने हुनर को सीख कर हर परिस्थिति के लिए खुद को तैयार करना है। इसी के साथ रेशमा वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण के साथ-साथ अन्य कई गतिविधियों से जोड़ना भी महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य है जिससे कि हर महिला अपनी एक अलग पहचान बना पाए। रेशमा वर्मा मधु जी सुमन जोशी जी अलका जी ने महापौर जी का तथा आए हुए अतिथियों का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share This News