IMG 20230527 154542 44 नगर निगम ने चार व्यवसायिक परिसरों को सीज किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए बकाया नगरीय कर नहीं चुकाने पर चार व्यवसायिक परिसरों को सीज कर दिया है। नगरीय कर जमा नहीं करवाने पर कोटगेट के पास स्थित शॉपिंग मॉल, पंचशती सर्किल पर स्थित एक शोरूम, गंगा शहर के चोरड़िया चौक स्थित एक बिल्डिंग, शार्दुल कॉलोनी में बन रहे व्यावसायिक कांपलेक्स को सीज किया है।

बकाया नगरीय कर जमा करवाने के लिए निगम की ओर से बार बार नोटिस देने पर भी नगरीय कर नहीं चुकाने के कारण इन सभी व्यवसायिक बिल्डिंग्स पर आज सुबह सीज की कार्रवाई की गई है निगम की टीम ने निगम इस कार्रवाई के दौरान निगम उपायुक्त हंसा मीणा और होमगार्ड इंचार्ज ऋषिराज सहित होमगार्ड जवान मौजूद थे।


Share This News