WhatsApp Image 2023 07 11 at 8.17.13 PM e1689093039611 बीकानेर में ऑनलाइन ठगी : पुलिस साइबर टीम ने रिफंड करवाये 25 हजार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में ऑन लाइन ठगी के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। अनेक मामलों में ठगी के शिकार हुए लोगों पैसे नही मिलते। लेकिन बीकानेर में ठगी के शिकार हुए एक परिवादी के खाते में 25 हजार रुपए साइबर सैल की टीम ने रिफंड करवा दिए है। मिली जानकारी के अनुसार जेएनवी कॉलोनी निवासी परिवादी महेन्द्र दत्त निवासी ने सीसीआरसी के हेल्पलाईन नम्बर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी, उसने बताया कि एक अज्ञात नम्बर से कॉल आया और कॉलर ने मेरे नम्बर पर लिंक भेजा और उस लिंक पर 2 रुपए का ट्रांजेक्शन करने का बोला तो मैंने 2 रुपए ट्रांसफर कर दिए।

उसके खाते से अपने आप 27,000 रुपए डेबिट हो गए। शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर सैल के प्रभारी देवेन्द्र के नेतृत्व में सुशीला महिला कानि ने तकनीकी साधनों का उपयोग कर बैंक ट्रांजेक्शन्स व यूपीआई ट्रांजेक्शन्स को ट्रेस किया और उस फ्रॉड राशि को होल्ड करवाकर पीड़ित के खाते में 25,000 रुपए रिफण्ड करवाए दिए।


Share This News